{"_id":"5f6a566d8ebc3edf1e5cbed7","slug":"manage-fodder-for-animals-first-pkl-office-news-pkl3887058114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया सुखदर्शनपुर गोशाला का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया सुखदर्शनपुर गोशाला का निरीक्षण
Wed, 23 Sep 2020 01:24 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया गोशाला का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सुखदर्शनपुर में निर्माणाधीन गोशाला का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा माधव गोशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर कहा कि गोशाला में शेड एवं चारदीवारी का निर्माण कार्य दो दिन में शुरू होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने चेयरमैन कैलाश मित्तल की अध्यक्षता में कमेटी को निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। क्योंकि लावारिस पशुओं के चलते सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है, जिसे तत्काल रोकना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं को लाने से पहले गोशाला में बिजली, पानी, चारे आदि की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करना अनिवार्य है। एक तरफ बने शेड के नीचे चारे की व्यवस्था की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने विजिलेंस जांच के मामले की भी जानकारी दी। इस पर एक्सईएन अंकित लोहान ने बताया कि इस मामले में ठेकेदार पर जुर्माना लग चुका है और अब निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है।
इस पर उन्होंने माधव गोशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन कैलाश मित्तल, प्रधान तेजपाल गुप्ता, सचिव वीरेंद्र गर्ग, कैशियर जीवन सिंगला से भी निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने ग्रामीणों से विचार विमर्श करते कहा कि लगभग 22 एकड़ भूमि गोशाला के लिए है। निर्माण कार्य लगभग चार एकड़ पर ही किया जा रहा है।
इस पर उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि को चेक करके अवगत करवाएं। गोचरान की भूमि की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर दो दिन में सौंपे। उन्होंने कहा कि गोचरान की भूमि पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सीधी एफआईआर दर्ज की जा सकती है।