फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man killed in high-speed bike collision, case filed against driver

Panchkula News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Man killed in high-speed bike collision, case filed against driver
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने जांच शुरू की, शराब के नशे में होने का शक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। गांव सुल्तानपुर के पास वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान कुंदन कुमार (42), निवासी बरवाला, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुंदन अपने साथी वरेश सिंह के साथ खेतों में पाइपलाइन का काम करने गया था। दोनों काम खत्म कर बाइक पर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब 3:30 बजे, बरवाला के पास वरेश सिंह के मोबाइल पर कॉल आने के कारण बाइक सड़क किनारे रोक दी गई। तभी पीछे से आ रही बाइक तेज रफ्तार और लापरवाही से आकर उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही कुंदन सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को पहले बरवाला सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें नागरिक अस्पताल, सेक्टर-6, पंचकूला रेफर किया गया। पंचकूला में पहुंचते ही डॉक्टरों ने कुंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान मृतक के साथी वरेश सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार शराब के नशे में था। आरोपी की पहचान रामबीर सिंह, डेराबसी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed