फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man dies after falling from third floor; balance lost due to vomiting.

Panchkula News: उल्टियां आने से बिगड़ा संतुलन, तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत

Sat, 08 Aug 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Man dies after falling from third floor; balance lost due to vomiting.
बालकनी में सो रहे व्यक्ति की गिरने से मौत, उल्टियां आने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

नौकरी के सिलसिले में पंचकूला आया था, रिश्तेदार के घर ठहरा हुआ था
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव अभयपुर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी रमेश के रूप में हुई है। वह कुछ समय पहले ही नौकरी के सिलसिले में पंचकूला आया था और गांव अभयपुर में अपने रिश्तेदार के पास रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब चार बजे रमेश बालकनी में सो रहा था। इसी दौरान उसे अचानक उल्टियां होने लगीं। बताया जा रहा है कि उल्टियां करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बालकनी की ग्रिल से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन की ओर से सेक्टर-20 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को बिहार में सूचना दे दी गई है। उनके पंचकूला पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed