{"_id":"6aaeeaed0e1803f0460aba37","slug":"man-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-near-g-max-panchkula-news-c-87-1-pan1007-141556-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जीमैक्स के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जीमैक्स के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
आधी रात हुए हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार, पुलिस पहचान में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कक्कड़ माजरा निवासी सोमनाथ का शव पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 अस्पताल की मोर्चरी में भेजा
रायपुररानी। गोलपुरा में जीमैक्स के पास शुक्रवार-शनिवार की आधी रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 48 वर्षीय सोमनाथ की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।
मृतक की पहचान सोमनाथ पुत्र बाबूराम निवासी गांव कक्कड़ माजरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12 बजे सोमनाथ जीमैक्स के पास मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों ने सोमनाथ को संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला की मोर्चरी में भिजवाया। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास के संभावित सुरागों और अन्य जानकारियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होने के बाद हादसे की परिस्थितियां और चालक के फरार होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।