फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   make warring, bajwa, randhawa, Sidhu contest Lok Sabha elections: Pargat Singh

Panchkula News: वड़िंग, बाजवा, रंधावा, सिद्धू को लोकसभा चुनाव लड़ाओः परगट सिंह

Tue, 12 Mar 2024 10:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
make warring, bajwa, randhawa, Sidhu contest Lok Sabha elections: Pargat Singh
चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस हाईकमान को प्रदेश के बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारना चाहिए। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में यह विचार रखते हुए पार्टी विधायक परगट सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने पार्टी हाईकमान ने इस बाबत अपील की है। मीडिया की ओर से ‘बड़े नेताओं’ के बारे में पूछे जाने पर, परगट सिंह पहले तो टालमटोल करते रहे, लेकिन बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के नाम लेते हुए कहा कि इन नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारा जाना चाहिए।
विज्ञापन

परगट सिंह ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा, ‘जो लंगोट बांधकर अखाड़े के चारों ओर घूमते-फिरते रहते हैं, उन्हें लोकसभा चुनाव मैदान में उतारना चाहिए।’ परगट सिंह खुद लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा- ‘यह सवाल हाईकमान ने भी मुझसे पूछा था, जिसके जवाब में मैंने हाईकमान से कहा है कि मुझे पंजाब में जहां से भी टिकट दिया जाएगा, मैं तैयार हूं।’
विज्ञापन

गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इस बीच, सोमवार को ही नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दे चुके हैं कि वह अगर पंजाब की किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो वह उनके मुकाबले में चुनाव में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परगट सिंह के उपरोक्त बयान पर जब सुखजिंदर सिंह रंधावा की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि वह इस समय राजस्थान के इंचार्ज के तौर पर व्यस्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अगर हाईकमान उन्हें पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहेगा तो वह जरूर लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed