फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Major action in online sexual abuse cases of children, two arrested, 33 suspects identified

Panchkula News: बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण मामलों में बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, 33 संदिग्धों की पहचान

Sat, 28 Jun 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Major action in online sexual abuse cases of children, two arrested, 33 suspects identified
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित सामग्री (सीएसईएएम) को देखने, प्रसारित करने और साझा करने में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और 33 संदिग्धों की पहचान की है। डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान खन्ना के राजस्थान कॉलोनी निवासी आकाश बाबू और रूपनगर के मुरिंडा के गांव बूरमाजरा निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

यह ऑपरेशन सीएसईएएम-4 गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) से प्राप्त साइबर टिप-लाइनों के आधार पर 18 जिलों और तीन कमिश्नरेटों में 40 स्थानों पर चलाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में स्पष्ट किया है कि सीएसईएएम सामग्री को देखना, रखना और इसकी रिपोर्ट न करना पोक्सो एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। सीएसईएएम का अर्थ ऐसी सामग्री से है, जिसमें बच्चों के यौन शोषण से संबंधित फोटो, वीडियो या अन्य मीडिया शामिल हो।
विज्ञापन

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि स्टेट साइबर क्राइम सेल ने अपराधियों का पता लगाने के लिए व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्मों से मिले डिजिटल साक्ष्यों की छानबीन की। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पंजाब भर में 33 संदिग्धों की पहचान की गई और एडीजीपी साइबर क्राइम वी. नीरजा के नेतृत्व में फील्ड यूनिट्स की टीमों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस छापेमारी के दौरान दो एफआईआर दर्ज की गईं। 34 मोबाइल फोन जब्त किए गए। मोबाइल फोन का डिलीट डेटा पुन: प्राप्त करने के लिए फॉरेंसिक विश्लेषण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।
एडीजीपी वी. नीरजा ने बताया कि आरोपी आकाश बाबू न केवल सीएसईएएम सामग्री देखता था, बल्कि इसे अन्य ग्रुप्स में भी शेयर करता था। इसी तरह रूपनगर जिले के साइबर क्राइम थाना में आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत 26 जून 2025 को एफआईआर नंबर 7 दर्ज की गई है, जिसमें आरोपी हरप्रीत सिंह कथित तौर पर पीड़ित को नग्न तस्वीरें साझा करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था और नाबालिग बच्चों का यौन शोषण कर रहा था। दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और डिलीटेड डेटा की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed