फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahapanchayat in protest against DTP's notice, said - Government should work for settlement instead of demolition

Panchkula News: डीटीपी के नोटिस के विरोध में महापंचायत, कहा-उजाड़ने की बजाय बसाने का काम करे सरकार

Mon, 09 Oct 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat in protest against DTP's notice, said - Government should work for settlement instead of demolition
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
विज्ञापन


मोरनी। जिला प्रशासन द्वारा इलाके में बने भवनों को अवैध बताकर दिए जा रहे नोटिस से परेशान ग्रामीणों ने महापंचायत का आयोजन किया। रविवार को आयोजित इस महापंचायत में भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैहलों गांव में स्थित बड़ासन मंदिर के प्रांगण में आयोजित इस पंचायत में पहुंचे लोगों ने एक स्वर में हरियाणा के मुख्यमंत्री से इस समस्या के समाधान की मांग कर रिहायशी व व्यवसायिक भवनों को नियमित करने की मांग की है। पंचायत में पहुंचे लोगों ने बताया कि जब से विभाग द्वारा नोटिस थमाए रहे है तब से जनता मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं।

महापंचायत की अध्यक्षता जिला परिषद के चेयरमैन सुनील शर्मा ने की। इसमें 26 पंचायतों के मौजूदा सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य के अलावा पंच और जिला परिषद सदस्यों के साथ पूर्व सरपंच, पंच और आम लोगों में भाग लिया। उन्होंने बताया कि जहां हजारों लोग पर्यटन पर निर्भर होकर आजीविका चला रहे हैं। वहीं विभागों की कार्रवाई उनके परिवार मांग करते हुए इस मानसिक परेशानी वाली कार्यवाही से निजात दिलवाने के मांग करते हुए इन भवनों को नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन


14 अक्टूबर को लेंगे इलाकावासी फैसला

क्षेत्र में पिछले दो दशक पहले बने भवनों को भी अवैध बताकर नोटिस दिया जा रहा है। जिला टाउन प्लानिंग, लोकनिर्माण विभाग और वन विभाग द्वारा करीब 300 से ज्यादा नोटिस दिए गए हैं। इन भवनों पर होने वाली कार्रवाई भारी आर्थिक नुकसान होगा। इसकी भरपाई कर पाना हर व्यक्ति के लिए संभव नही है। जिससे बचाने के लिए रविवार को आयोजित की गई महापंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आगामी 14 अक्टूबर को आगामी रणनीति पर आरपार का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed