फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahadan: Camp organized in association with Shri Shiv Kanwar Mahasangh and Amar Ujala Foundation in Haryoli, 91 donated blood

महादान : हरयोली में श्री शिव कांवड़ महासंघ और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, 91 ने किया रक्तदान

Wed, 02 Mar 2022 01:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mahadan: Camp organized in association with Shri Shiv Kanwar Mahasangh and Amar Ujala Foundation in Haryoli, 91 donated blood
पंचकूला। रायपुररानी खंड के गांव हरयोली में ग्राम पंचायत द्वारा महाशिवरात्रि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 25 महिलाओं सहित 91 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए रायपुररानी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार अपने सहकर्मियों सहित पहुंचे थे। निवर्तमान सरपंच स्वर्ण सिंह सोनू, नंबरदार ताज मोहम्मद ने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर आप जरूरतमंदों की जान बचाते हैं। इस मौके पर रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि हमें हमेशा मेहनत करनी चाहिए और लोगों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला से राकेश संगर, गुलशन कुमार, दीपक शर्मा, सरपंच जितेंद्र सैनी, पंच केसर सिंह, पंच गुरविंदर सिंह, जसवंत सिंह, नीलम रानी, रिंपी, कुसुम लता, जसविंदर सिंह, साहब सिंह, जॉनी धीमान, बलकार सिंह, सतवीर सिंह, गुरजंट सिंह, अवतार सिंह, कुलबीर सिंह, आसिफ अली, कुलदीप सैनी, नीरज सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed