{"_id":"621935186116930f987bacdf","slug":"mahadan-100-people-donated-blood-in-the-camp-shri-shiv-kanwar-mahasangh-organized-the-camp-with-the-help-of-amar-ujala-foundation-pkl-office-news-pkl443111751","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादान : शिविर में 100 लोगों ने किया रक्तदान, श्री शिव कांवड़ महासंघ ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादान : शिविर में 100 लोगों ने किया रक्तदान, श्री शिव कांवड़ महासंघ ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 के शक्ति भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 100 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी द्वारा एचवीपीएनएल, यूएचबीवीएनएल और एचपी जीपीएल के सभी कर्मचारियों एवं जिला रेडक्रास सोसाइटी, पंचकूला ब्लड बैंक, अमर उजाला फाउंडेशन, पीजीआई चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर का उद्घाटन एचवीपीएनएल के डायरेक्टर फाइनेंस डीपी तिवारी और डायरेक्टर हेल्थ डॉ. रवि घई, एलआर एचपीयू पूनम भसीन ने किया। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है।
हमारी संस्था द्वारा लगभग हर रोज रक्तदान शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। आज रक्तदान जागरूकता शिविर में 100 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में यूएचबीवीएन के एसई सीबीओ अनिल गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।