फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government gave order of Intensive investigation in Nikita Murder Case

निकिता हत्याकांड: लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन के एंगल की होगी जांच, अपहरण का मामला भी खुलेगा

Thu, 29 Oct 2020 02:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 29 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana government gave order of Intensive investigation in Nikita Murder Case
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, निकिता तोमर। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा सरकार नीकिता हत्याकांड की जांच लव जिहाद व जबरन धर्म परिवर्तन दृष्टिकोण से कराएगी। गृहमंत्री अनिल विज ने इस संबंध में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को बुधवार को निर्देश दिए। विज ने कहा कि मामले में हत्याकांड से लेकर जबरन धर्म परिवर्तन, लव जिहाद एवं अन्य सभी पहलुओं की गहन जांच एसआईटी से कराई जाएगी।

विज्ञापन


परिवार ने इससे पहले भी वर्ष 2018 में अपहरण की एफआईआर दर्ज करवाकर बाद में उसे रद्द करवा दिया था, उस बारे में भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। विज ने गृह सचिव को कहा कि यह भी गहनता से जांच की जाए कि परिवार ने किसी के दबाव में तो केस वापस नहीं लिया है। यदि ऐसा है तो उन लोगों का पता लगाया जाए, जिन्होंने ऐसा दबाव बनाया था।
विज्ञापन


परिवार की तरफ से 2018 में दर्ज करवाए गए अपहरण मामले में यदि कुछ भी तथ्य सामने आए तो मामले को दोबारा खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी हरियाणा के कांग्रेस परिवार से संबंधित है, इस पहलु पर भी समुचित जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने कहा कि फरीदाबाद का निकिता हत्याकांड जघन्य अपराध है, जिसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। सरकार किसी को भी दबंगई व गुंडागर्दी नहीं करने देगी। दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।, उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

 

इस मामले में सख्त एवं जल्द सजा दिलवाने का उदाहरण प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रकरण में गठित एसआईटी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निकिता की हत्या में लव-जिहाद या जबरन धर्म परिवर्तन में किसी संगठन के हाथ होने की आशंका की भी जांच की होगी।



कांग्रेस पर विज का कटाक्ष
कांग्रेसियों की बयानबाजी पर कटाक्ष करते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदलते हुए गोलियां स्वयं चलवाती है और त्यागपत्र सरकार से मांगती है। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस के बहरुपिएपन को समझना चाहिए, जोकि एक तरफ गोली, दूसरी तरफ बोली बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed