फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Licenses of two private hospital's medicine shops cancelled

Panchkula News: दो प्राइवेट अस्पताल की दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द

Wed, 23 Jul 2025 09:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 23 Jul 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Licenses of two private hospital's medicine shops cancelled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। बटाला रोड स्थित कॉरपोरेट अस्पताल और फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित लाइफ केयर अस्पतालों के भीतर चल रही दवा दुकानों के लाइसेंस पंजाब जोनल ड्रग अथॉरिटी ने रद कर दिए हैं। दोनों अस्पताल अब दवा दुकान नहीं चला पाएंगे। आरोप है कि दोनों दवा दुकान के मालिक डिमांड से ज्यादा और बिल के बगैर नशीली दवाओं का कारोबार कर रहे थे।

लाइफ केयर अस्पताल चलाने वाले परवीन कुमार फरार हैं। कॉरपोरेट अस्पताल के मालिक डा. जतिंदर मल्होत्रा और डा. दविंदर राजन पिछले ढाई महीने से जेल में बंद हैं। लगभग ढाई महीने पहले फार्मा ब्लस्टिा फार्मा के मालिक दीपक भंडारी, उसके भाई अमित भंडारी, परवीन कुमार, डा. जतिंदर मल्होत्रा, डा. दविंदर राजन सहित आठ लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान फार्मा कंपनी के मालिक, उसकी पत्नी, बेटे, भाई के कब्जे से 31 हजार सात सौ नशीली गोलियां बरामद की गई थीं।
विज्ञापन

एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए डा. जतिंदर मल्होत्रा, डाक्टर दविंदर राजन, अमित भंडारी को गिरफ्तार कर लिया था। दीपक की गिरफ्तारी काफी दिन बाद चंडीगढ़ से की गई थी। जांच में सामने आया था कि दीपक और अमित ने दोनों अस्पतालों को डिमांड से ज्यादा नशे की दवाएं सप्लाई की थीं। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। स्टेट ड्रग अथॉरिटी ने जांच के बाद अब दोनों अस्पतालों की दवा दुकानों की लाइसेंस रद्द कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed