{"_id":"6a9b1f96fdf49188e50ea3bf","slug":"lethal-pothole-on-the-busy-pinjore-kalka-road-not-even-a-warning-board-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-140900-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पिंजौर-कालका के व्यस्त मार्ग पर बना जानलेवा गड्ढा, चेतावनी बोर्ड तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पिंजौर-कालका के व्यस्त मार्ग पर बना जानलेवा गड्ढा, चेतावनी बोर्ड तक नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतपुर कॉलोनी के पास सड़क धंसने से बना बड़ा गड्ढा, हादसा रोकने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने चारों ओर रखे ब्लॉक
विभाग ने न मरम्मत कराई, न लगाए सुरक्षा संकेतक; रात में वाहन चालकों के लिए बढ़ा हादसे का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पिंजौर-कालका के सबसे व्यस्त मार्ग पर रतपुर कॉलोनी के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। सड़क किनारे बने इस गड्ढे को लेकर संबंधित विभाग की ओर से अभी तक न तो मरम्मत कराई गई है और न ही वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा संकेतक लगाए गए हैं। ऐसे में रात के समय यह गड्ढा हादसे का कारण बन सकता है।
गड्ढे की गंभीरता को देखते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपनी ओर से इसके चारों ओर सड़क से उखड़े ब्लॉक रख दिए हैं। इससे वाहन चालक दूर से ही खतरे को देख सकें और हादसे से बच सकें। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से सुरक्षा इंतजाम करने के बजाय एक आम व्यक्ति ने अपनी जिम्मेदारी समझकर यह कदम उठाया है।
दिनभर होती है वाहनों की आवाजाही
दुकानदार राकेश और कर्मबीर के अनुसार पिंजौर-कालका मार्ग पर दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क पर बने बड़े गड्ढे को लेकर विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न गड्ढे की मरम्मत कराई गई और न ही वाहन चालकों को खतरे की जानकारी देने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाया गया।
विज्ञापन
बड़े हादसे के बाद जागेगा विभाग?
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा या उससे पहले ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। लोगों ने संबंधित विभाग से गड्ढे की जल्द मरम्मत कराने के साथ तत्काल चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा बैरिकेड लगाने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों को हादसे से बचाया जा सके।
कोट
गड्ढे को मिट्टी से भरवा दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से गड्ढे के साथ में ड्रम रखवा दिए हैं। -राशिद खान, जेई, पीडब्ल्यूडी कालका
विज्ञापन
विभाग ने न मरम्मत कराई, न लगाए सुरक्षा संकेतक