{"_id":"62c9d8ab86466d56f017b059","slug":"lessons-learned-from-chandigarh-accident-huge-trees-of-panchkula-will-be-pruned-pkl-office-news-pkl45611077","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ हादसे से लिया सबक, पंचकूला के भारी भरकम पेड़ों की होगी छंटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ हादसे से लिया सबक, पंचकूला के भारी भरकम पेड़ों की होगी छंटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। चंडीगढ़ स्कूल हादसे के बाद नगर निगम पंचकूला भी अलर्ट हो गया है। नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने बड़े पेड़ों की तुरंत प्रभाव से ट्रीमिंग करने को कहा है, ताकि पेड़ों पर वजन कम हो और गिरे नहीं। साथ खोखले पेड़ों का भी सर्वे कर रिपोर्ट बनाई जाएगी और उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
शहर में कई जगहों पर पेड़ काफी बड़े हो गए हैं और हादसों का खतरा बना रहता है। कई पेड़ जानलेवा भी हो सकते हैं। नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने बताया कि जो भी पुराने पेड़ हैं इनका सर्वे करवाकर यह जांचा जाएगा कि यह पेड़ खराब तो नहीं हैं। उनकी जड़ और तने की भी जांच की जाएगी। इसके साथ ही पुराने पेड़ों की गिनती कराई जाएगी। पुराने पेड़ों में यह देखा जाएगा कि सबसे पुराने पेड़ किस सेक्टर में हैं। चंडीगढ़ के स्कूल में छात्रा की मौत के बाद नगर निगम और एचएसवीपी के अधिकारियों बैठक हुई। बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। इस पर जल्द ही निगम की तरफ से पांच टीमें जांच करेंगी।
नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने बताया कि पंचकूला शहर में लगे वृक्षों की नियमित छंटाई की जाएगी ताकि बारिश और आंधी, तूफान में वृक्ष किसी भी नागरिक को नुकसान ना पहुंचाए। पेड़ों की कटाई के बाद साथ-साथ कटी हुई टहनियों और पत्तों के ढेर को उठाया जाएगा, ताकि इस कचरे से पानी की निकासी के लिए बने ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक ना हो और जलभराव की स्थिति पैदा ना करे।