{"_id":"6ad1390b01ee37be680d4611","slug":"district-table-tennis-championship-at-manav-mangal-school-from-the-18th-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24753-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 18 से मानव मंगल स्कूल में जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 18 से मानव मंगल स्कूल में जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। टेबल टेनिस एसोसिएशन जिला पंचकूला की ओर से 31वीं पंचकूला जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर तक सेक्टर-11 स्थित मानव मंगल स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-11 से अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों के अलावा पुरुष, महिला और वेटरन वर्ग के मुकाबले होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी। मुकाबले अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 के लड़कों एवं लड़कियों के एकल वर्ग में होंगे। इसके अलावा पुरुष, महिला और वेटरन एकल मुकाबले भी कराए जाएंगे। वेटरन वर्ग में 39+, 49+ और 59+ आयु श्रेणियां शामिल हैं।
17 तक कराएं पंजीकरण
इच्छुक खिलाड़ी 17 अक्टूबर को दोपहर एक बजे तक एंट्री जमा करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एसोसिएशन के महासचिव नलिन सोमानी से मोबाइल नंबर 9876897513 पर संपर्क किया जा सकता है।
17 तक कराएं पंजीकरण
इच्छुक खिलाड़ी 17 अक्टूबर को दोपहर एक बजे तक एंट्री जमा करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एसोसिएशन के महासचिव नलिन सोमानी से मोबाइल नंबर 9876897513 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन