{"_id":"6ad1389a4c3dd27be706f531","slug":"cbse-has-released-sample-papers-for-better-preparation-for-board-exams-panchkula-news-c-87-1-pk11015-142714-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बोर्ड परीक्षा में बेहतर तैयारी के लिए सीबीएससी ने जारी किए सैंपल पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बोर्ड परीक्षा में बेहतर तैयारी के लिए सीबीएससी ने जारी किए सैंपल पेपर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल प्रश्न पत्र और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सीबीएसई की अकादमिक वेबसाइट से इन्हें प्राप्त कर सकते हैं। सैंपल पेपर से प्रश्न पत्र के प्रारूप, सवालों के प्रकार और अंक निर्धारण की प्रक्रिया समझने में मदद मिलेगी। इस बार बोर्ड ने योग्यता आधारित प्रश्नों पर जोर दिया है।
प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, केस स्टडी और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। मार्किंग स्कीम से विद्यार्थियों को पता चलेगा कि उत्तर के किस चरण पर कितने अंक मिल सकते हैं। शिक्षक छात्रों को निर्धारित समय में सैंपल पेपर हल करने की सलाह दे रहे हैं, ताकि समय प्रबंधन बेहतर हो सके।
विज्ञापन
सार्थक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल रेनू बाला ने बताया कि बोर्ड ने मुख्य विषयों के सैंपल पेपर के साथ मॉडल प्रश्न भी जारी किए हैं। वर्ष 2026 से 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू हुई है। इसके तहत मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च और सुधार परीक्षा मई में प्रस्तावित है। विद्यार्थियों को दोनों परीक्षाओं के नियमों और विषयवार पात्रता को समझना जरूरी है।