{"_id":"68a75fc03ad48f33b10554b3","slug":"leopard-terror-in-nada-sahib-village-four-dogs-were-hunted-and-one-person-was-attacked-panchkula-news-c-87-1-pan1001-126032-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाडा साहिब गांव तेंदुए की दहशत : चार कुत्तों को बनाया शिकार, एक व्यक्ति पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाडा साहिब गांव तेंदुए की दहशत : चार कुत्तों को बनाया शिकार, एक व्यक्ति पर किया हमला
विज्ञापन
पंचकूला। नाडा साहिब गांव में बुधवार देर रात फिर तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। अब तक वह चार कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है और एक व्यक्ति पर भी हमला किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ जंगल में एक पेड़ के नीचे दिखाई दिया और पास के जंगल में घुस गया। पिछले दो दिन से यहां तेंदुआ दिख रहा है। सूचना वन विभाग की टीम को दी थी, लेकिन तेंदुए को पकड़ा नहीं गया। लोगों ने बताया कि 19 अगस्त को तेंदुए ने स्थानीय निवासी विशाल पर हमला किया था, समय रहते ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगा दिया। डर की वजह से लोग रात को लाठी व अन्य हथियार लेकर बाहर निकल रहे हैं ताकि कोई इंसान या जानवर तेंदुए का शिकार न बन सके। प्रशासन इस मामले में ठोस कदम नहीं उठा रहा जिससे ग्रामीणों में रोष और भय बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द तेंदुए को रेस्क्यू करने का आग्रह किया है।