फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lawyers' throats are drying up not because of pleading but because of lack of water

Panchkula News: दलील देने से नहीं, पानी की कमी से सूख रहा वकीलों का गला

Fri, 18 Jul 2025 12:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' throats are drying up not because of pleading but because of lack of water
पंचकूला। सेक्टर-1 के जिला अदालत में वकीलों के ढाई सौ से अधिक चैंबर हैं। यहां हजारों की संख्या में अधिवक्ता हैं। करीब 15 दिन से चैंबरों में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। पानी के टैंकर मंगाकर एडवोकेट किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। चैंबर का आलम ऐसा है कि वॉशरूम में हाथ धोने के लिए पानी नहीं है। कई वॉशरूम पर ताला लाग हुआ है। यहां लगे फ्रीजर पानी के बिना सूखे खड़े हैं।
विज्ञापन


पानी की बोतल से चला रहे काम

सरकार का कोई ध्यान ही नहीं है। यहां पानी की लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। करीब 15 दिन से इतना बुरा हाल है कि वॉशरूम में भी पानी नहीं है। अपने पैसे से पानी की बोतल मंगा कर काम चला रहे हैं।- आरडी धीमान, एडवोकेट
विज्ञापन


लंबे समय से पानी की किल्लत

शहीद मेजर अनुज राजपूत न्यू लॉयर चैंंबर बिल्डिंग में बैठने वाले सभी एडवोकेटों का बुरा हाल है। पानी की किल्लत लंबे समय से बनी हुई है। इसका अभी तक सुधार नहीं हुआ है। वॉशरूम में हाथ धोने तक का पानी नहीं होता है। - अविनाश कांत, एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ धोने तक के लिए पानी नहीं

चैंबरों में पीने के पानी की बात तो छोड़ो हाथ धोने तक का पानी नहीं है। यहां हर दिन हजारों की संख्या एक से एक वीआईपी से लेकर गरीब तबके के लोग आते हैं, लेकिन यहां की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है। वकीलों को पीने का पानी समय पर नहीं मिलता है। - भारत भूषण, एडवोकेट


टैंकरों से मंगाया पानी

कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। दो टैंकर पानी मंगाया है। एचएसवीपी को संबंधित विभाग को पानी किल्लत की जानकारी दे दी गई है। - राकेश शर्मा प्रधान, पंचकूला जिला बार एसोशि



चैंबर में पानी की समस्या की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आएगी तो इस समस्या का जल्द निवारण किया जाएगा।- अशोक कुमार, जेई एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed