फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lawyers protest for justice in Jalandhar, observe no-working day

Panchkula News: रायकोट में दिनदहाड़े वर्कशॉप मालिक का अपहरण, ट्रॉलियां लूटीं

Mon, 22 Sep 2025 11:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 22 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest for justice in Jalandhar, observe no-working day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हलवारा। रायकोट स्थित ताजपुर चौक के पास दिनदहाड़े वर्कशॉप मालिक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। साथ ही उनकी वर्कशॉप से हाइड्रा मशीनों की मदद से ट्रॉलियां व कई उपकरण लूट लिए। सिटी पुलिस ने रायकोट के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गुरदीप सिंह भमरा के बयान पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और लूट का मामला दर्ज किया है।
अपनी वर्कशॉप में चार दशक से ट्राॅलियां बनाने का काम करने वाले भैणी बडिंगां निवासी गुरदीप सिंह भमरा का रविवार को उनकी वर्कशॉप से ही अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने उनसे मारपीट की। कई घंटे उन्हें कार में ही घुमाते रहे और नहर में फेंकने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। गुरदीप सिंह भमरा के भाई मनदीप सिंह भमरा और पड़ोसी दुकानदारों का कहना है कि रायकोट सिटी पुलिस को सूचित करने के करीब चार घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में थाना प्रभारी अमरजीत सिंह गिल ने का कहना है कि तालमेल की कमी के चलते पुलिस देरी से पहुंची।
विज्ञापन

मनदीप सिंह ने बताया कि उसकी दुकान भी वर्कशॉप के पास है। अपहरणकर्ताओं ने उनके भाई के साथ अपहरण कर मारपीट की। गुरदीप सिंह भमरा ने बताया कि अपहरणकर्ता आरोपी उस पर वर्कशॉप छोड़ने का दबाव बना रहे थे। इसके एवज में 50 लाख रुपये से ज्यादा रुपये की पेशकश भी की। गुरदीप ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी वर्कशॉप के पास जगह खरीदी है। मामला जमीन के खसरा नंबर आदि के मिलान में तकनीकी गलती से जुड़ा हो सकता है जिसके चलते आरोपी उसकी वर्कशॉप पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed