फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Laborer dies due to electric shock, case registered against contractor

Panchkula News: करंट लगने से मजदूर की मौत, ठेकेदार पर मामला दर्ज

Wed, 24 Jul 2024 06:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to electric shock, case registered against contractor
पंचकूला। मकान में काम करने के दौरान एक मजदूर की करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जितेंद्र सेक्टर-21 महेशपुर निवासी के रूप में हुई है। चंडीमंदिर पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पूजा देवी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनके पति मजदूरी करते थे। कुछ समय से सेक्टर-28 के एक मकान में उनके पति काम कर रहे थे। 22 जुलाई की सुबह उनके पति जितेंद्र रोज की तरह काम पर सेक्टर-28 की एक बिल्डिंग में गए थे। वहां पर करंट लगने के बाद उन्हें सेक्टर-26 के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने करंट लगने से उनकी मौत की पुष्टि कर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पति को काम करने के दौरान आवश्यक सुरक्षा सामान उपलब्ध नहीं करवाने के कारण उनकी मौत हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed