{"_id":"60cfa62a8ebc3e2c5501dd92","slug":"kunwar-vijay-pratap-will-be-of-aap-arvind-kejriwal-will-get-membership-panchkula-news-pkl4173772169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के होंगे कुंवर विजय प्रताप, अरविंद केजरीवाल दिलाएंगे सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के होंगे कुंवर विजय प्रताप, अरविंद केजरीवाल दिलाएंगे सदस्यता
विज्ञापन
चंडीगढ़। 2022 के विधानसभा चुनाव के छह महीने पहले ही पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड में जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सियासत में आम आदमी पार्टी के होने जा रहे हैं। सोमवार को अमृतसर पहुंच रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें हैं। केजरीवाल ने भी ट्वीट कर अमृतसर आने की जानकारी दी है। वहीं, कुंवर विजय प्रताप ने भी पंजाब में नई राजनीतिक शुरुआत के संकेत दिए हैं।
पंजाब की सियासत में यह बड़ा उलट फेर माना जा रहा है। पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। वह कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के वरिष्ठ सदस्य थे। एसआईटी ने इस मामले की पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट में जो रिपोर्ट पेश की थी उसे हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए पंजाब सरकार को नई एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कुंवर विजय प्रताप ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (बीआरएस) ले ली। तभी से उनके राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पंजाब में वह नई राजनीतिक शुरुआत करेंगे और जो राजनीति वह करेंगे उसकी परिभाषा अलग होगी।
रविवार को कुंवर विजय प्रताप अमृतसर पहुंचे और वहां प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जल्द ही पंजाब की राजनीति में क्रांति आएगी। भ्रष्ट लोग राजनीति छोड़कर भाग जाएंगे। वैसे उन्होंने आप में शामिल होने के संबंध में साफ-साफ कुछ नहीं कहा। लेकिन आप के पार्टी मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार सोमवार को विजय प्रताप अरविंद केजरीवाल के सामने आप का दामन थाम सकते हैं। केजरीवाल सोमवार दोपहर 12:10 बजे अमृतसर पहुंचेंगे और एक बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।