फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kuldeep's murder accused Ravneet arrested, Rs 10.50 lakh recovered

Panchkula News: कुलदीप की हत्या का आरोपी रवनीत गिरफ्तार, 10.50 लाख बरामद

Mon, 26 May 2025 09:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep's murder accused Ravneet arrested, Rs 10.50 lakh recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। स्थानीय हाल गेट के बाहर कुलदीप कुमार की हत्या करने वाले रवनीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के 10.50 लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने पकड़े गए आरोपी की पहचान चमरंग रोड निवासी रवनीत के रूप में बताई है। सीपी ने बताया कि रवनीत ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी अपने घर पहुंचा। कुलदीप और उनके बेटे दिनेश के साथ हाथापाई के दौरान वह भी जख्मी हुआ है। उसने दोनों बाप बेटे पर कई बार प्रहार किए। इसके चलते उसके के हाथ जख्मी हो गए। सीपी ने बताया कि रवनीत ने पैसे ठिकाने लगाने के बाद खुद ही 112 नंबर पर अपने साथ हुई लूट की जानकारी दी और पास के अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस भी अस्पताल पहुंची। इससे पहले सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को आरोपी का हुलिया पता लग गया था। पुलिस अधिकारियों ने डाक्टरों से भी बात की और पता चला कि यह घाव किसी अन्य द्वारा किए गए वार के नहीं हैं। मामला साफ होते ही पुलिस ने रवनीत को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि रवनीत स्टाक ट्रेडिंग करता है। बाहरवीं पास रवनीत अपने पैसे स्टाक ट्रेड में हार चुका है। अब उसने पैसों की भरपाई के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया। रवनीत और उसके परिवार के खिलाफ पहले भी साल 2023 में एक मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। सीपी ने बताया कि रवनीत ने अपनी बहन की शादी में कुलदीप कुमार से नोट बदलवाए थे। पुरानी जान पहचान के कारण उसने ग्यारह लाख रुपये बदलने की बात पिता पुत्र से कही और योजना के मुताबिक उनके पास पहुंच गया था। मौका मिलते ही उसने पैसे लिए और कुलदीप की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed