फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khemka's tweet: Corrupt officials should be uprooted

भ्रष्ट अधिकारियों को उखाड़ फेंकना चाहिए : खेमका

Thu, 11 Aug 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Khemka's tweet: Corrupt officials should be uprooted
चंडीगढ़। आईएएस अशोक खेमका ने आज एक और टवीट किया है, जिससे अफसरशाही में असंतोष है। टवीट में खेमका ने कहा है कि भ्रष्ट अधिकारियों को सिस्टम से उखाड़ फेंकना चाहिए। ऐसे अधिकारियों में ईमानदार लोगों का गला घोंटने और उन्हें उखाड़ फेंकने की क्षमता होती है। स्वतंत्रता दिवस से पहले उनका यह ट्वीट बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि यह खेमका के निजी उदगार हैं, लेकिन सवाल अफसरशाही पर खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

देखा जाए तो हरियाणा में भी भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट लंबी है। कुछ के खिलाफ जांच चल रही है तो कुछ ठंडे बस्ते में हैं। कुछ फाइलें विजिलेंस के दफ्तर में पहुंचकर दम तोड़ देती हैं तो कुछ सरकार के दरबार में। ताजा घोटाला फरीदाबाद नगर निगम घोटाला है। इसमें भी कई आईएएस अधिकारी जांच की जद में हैं, लेकिन सरकार को आंखे दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा का मनरेगा घोटाला किसी से छुपा नहीं है, लेकिन अफसर अभी भी मौज काट रहे हैं। लोकायुक्त की सिफारिश के बावजूद मनरेगा घोटाले के अधिकारी मलाईदार पदों पर हैं। एक अधिकारी को को तो रिटायरमेंट के बाद तोहफे के बावजूद पुर्ननियुक्ति तक दे दी गई है। इसके अलावा शराब घोटाला, एचसीएस भर्ती घोटाला आदि कई ऐसे घोटाले हैं, जिसमें आईएएस अधिकारी जांच की जद में हैं और जांच ठंडे बस्ते में है। रजिस्ट्री घोटाले को तो हाल ही में क्लीन चिट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed