फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kejriwal conspiring for Punjab's electricity: Majithia

पंजाब की बिजली के लिए साजिश कर रहे हैं केजरीवाल : मजीठिया

Sat, 10 Jul 2021 10:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal conspiring for Punjab's electricity: Majithia
चंडीगढ़। पंजाब इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहा है। इसके बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिजली को लेकर साजिश कर रहे हैं। यह आरोप शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने शनिवार को लगाए। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थों को सिद्ध करने के लिए केजरीवाल के द्वारा ताप संयंत्रों को बंद करने वाली याचिका की शिअद निंदा करता है।
विज्ञापन

शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि हर कोई जानता है कि पंजाब में बिजली संकट है और किसानों, उद्योगों, व्यापारियों और आम आदमी को बिजली की भारी कटौती की जा रही है। इस बिजली आपातकाल के बीच केजरीवाल ने पंजाब के थर्मल प्लांट को बंद करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। यह सब एक साजिश का हिस्सा है। यह स्पष्ट है कि आप चाहती है कि पंजाब में बिजली की स्थिति और खराब हो, ताकि वह इस मुद्दे पर राजनीति कर सकें। मजीठिया ने कहा कि अगर याचिका सफल होती तो यह व्यापार को अव्यवहारिक बनाने के अलावा राज्य के उद्योग का भी सफाया कर देती। मजीठिया ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब केजरीवाल ने पंजाब विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाया, भले ही उन्होंने राज्य का दौरा करने पर पंजाब समर्थक मुखौटा लगाया था। इससे पहले सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे के मामले में केजरीवाल ने वकालत की थी कि पंजाब का दौरा करते समय नहर का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। अकाली नेता ने कहा कि केजरीवाल का दोहरा चरित्र तब भी देखा गया, जब उन्होंने राज्य के दौरे के दौरान किसानों के साथ सहानुभूति व्यक्त की और फिर तुरंत अदालत में हलफनामा दायर कर धान की पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

थर्मल प्लांटों पर सियासी दल कर रहे राजनीति : चीमा
वहीं पंजाब के थर्मल प्लांटों के बारे में आम आदमी पार्टी पर सियासी दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में विपक्ष नेता हरपाल सिंह चीमा ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। अकाली दल ने गलत बिजली समझौते कर पंजाब के लोगों के हाथ काटकर निजी कंपनियों को दे दिए। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनकी मिलीभगत होने के कारण वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अकाली दल व कांग्रेस का एक ही एजेंडा है कि पंजाब के लोगों को गुमराह करके कैसे सत्ता ली जाए। इसे आप कभी पूरा नहीं होने देगी। जैसे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल लोगों को सस्ती व 24 घंटे बिजली मुहैया करवा रहे हैं, उसी तरह पंजाब में सरकार बनने के बाद दिल्ली मॉडल को पंजाब में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed