फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kalash Yatra was taken out on the occasion of Shri Hanuman Katha, more than 2000 women participated

Panchkula News: श्री हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा, 2000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया

Mon, 26 May 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra was taken out on the occasion of Shri Hanuman Katha, more than 2000 women participated
पंचकूला शालीमार ग्राउंड में सोमवार से शुरू होने जा रही श्री हनुमान कथा से पहले निकाली गई भव्य क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पंचकूला। शालीमार दशहरा ग्राउंड में सोमवार से होने जा रही श्री हनुमंत कथा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को 2000 से अधिक महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। इस कलश यात्रा की शुरुआत तरुण भंडारी ने सिर पर कलश उठाकर की। यह शिव मंदिर सेक्टर 5 में स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन से शुरू होकर कथा स्थल शालीमार ग्राउंड तक पहुंची।
यात्रा की संयोजक डॉ. भावना की देखरेख में कलश यात्रा संपन्न हुई। सभी महिलाओं को कलश, नारियल और चुन्नी संस्था की तरफ से दी गई थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के सौजन्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रख्यात कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री की ओर से श्री हनुमंत कथा कि जाएगी। तरुण भंडारी ने बताया कि कथा में भाग लेने के लिए प्रदेशभर की जनता में तो उत्साह है ही, साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी खूब भीड़ उमड़ेगी। उन्होंने बताया कि देश भर से कई राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद व धर्माचार्य भी कथा में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन व पुलिस भी इस विशालतम आयोजन को सुचारू रूप से करने के लिए कमर कस चुके हैं। समाजसेवी मुकेश सिंगला ने बताया कि प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने आम जनता से भी वाहनों को सही तरीके से पार्क करने की अपील की ताकि अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन




समाजसेवियों सतपाल सिंगला, बालाजी, अशोक गुप्ता, रमेश जिंदल, देशराज धीमान, संदीप झज्जर, हेमराज, अमन सिंगला, महावीर व नरेश गोयल ने बताया कि और कथा श्रवण करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक सेक्टर 5 में भंडारे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर नरेश मित्तल, राज मितल, मुकेश सिंगला, विकास, पंकज अग्रवाल, भूपिंदर सिंह( बब्बू), संदीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पंकज बंसल, नरेश गोयल,राकेश जगोता, साहिल गर्ग, किशन जैन,राकेश गर्ग बिट्टू, अमन शर्मा, अक्षय कौशिक, अनिल थापर, संदीप गुप्ता (सैंडी), भोथरा, दीपक गुप्ता, विकास, कस्तूरी लाल बंसल, नीरज चौधरी, बिंदर गुज्जर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed