फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kabaddi was done to avoid intoxication, Budhanpur Colony won the competition

Panchkula News: नशे से बचने के लिए करवाई कबड्डी, बुढ़नपुर काॅलोनी ने जीती प्रतियोगिता

Mon, 12 Jun 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi was done to avoid intoxication, Budhanpur Colony won the competition
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस खेलकूद और अन्य जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। रविवार को इस अभियान के तहत पुलिस ने थाना सेक्टर-14 प्रभारी योगिंद्र सिंह ने बुढ़नपुर काॅलोनी के युवाओं और थाना प्रभारी सेक्टर-7 सोमबीर ढाका ने खड़क मंगोली काॅलोनी में युवाओं की टीमों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में थाना प्रभारी सेक्टर 14 योगिंद्र सिंह की टीम ने कबड्डी मैच जीती। इस कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी एसीपी सुरेंद्र कुमार ने युवा वर्ग को नशे की दुनिया से हटकर खेल और सामाजिक कार्यों में योगदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को एसीपी सुरेंद्र कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। नोडल अधिकारी एसीपी मुख्यालय सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में माह जून में नशे से दूर रहने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत पुलिस नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसेगी और इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सेक्टर-7 सोमबीर ढाका, थाना प्रभारी सेक्टर-14 योगिंद्र सिंह, पुलिस चौकी सेक्टर-16 इंचार्ज गुरपाल सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज सेक्टर-1 आशीष कुमार, इंस्पेक्टर वेलफेयर जगपाल सिंह, खेल रेफरी मुख्य सिपाही रामनिवास, एएसआई अरविंद कुमार, बुढ़नपुर की टीम सदस्य दुर्गेश, हरेंद्र, रोहित कुमार, विकास, धर्मबीर, रोहित, राकेश कुमार, सतीश कुमार, बाबू लाल, करज सिंह, आकाश कुमार, बलराम, रोहित कुमार और खड़क मंगोली से रिषी, मंदीप सिंह, सूरज कुमार, काली चरण, विक्की, काका सिंह, महेश व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed