फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   JP Nadda in Haryana on 2nd and 3rd September

दो और तीन सितंबर को हरियाणा में भाजपा संगठन की नब्ज टटोलेंगे जेपी नड्डा

Thu, 01 Sep 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda in Haryana on 2nd and 3rd September
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के हरियाणा प्रवास में संगठन की नब्ज टटोलेंगे और कार्यकर्ताओं के मन की बात जानेंगे। 2024 के चुनावों को लेकर भी नड्डा का यह दौरा काफी मायने रखता है। इस बार भी जेपी नड्डा अपने दौरे की शुरुआत अंबाला में मंडल की बैठक से करेंगे। नड्डा के दौरे को लेकर संगठन और कार्यकर्ताओं बातचीत का दौर प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ पूरा कर चुके हैं। नड्डा केकरीबियों में भी धनखड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

दो दिन के प्रवास में 2 सितंबर को नड्डा सुबह 10 बजे अंबाला एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वे 10:40 पर गांव बलाना में मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। 12:30 बजे अनाज मंडी कैथल में जनसभा के बाद वे 4 बजे पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस पंचकूला पहुंचेेंगे और 6:45 पर कोर ग्रुप की बैठक करेंगे। रात आठ बजे बूथ कमेटी की बैठक मनसा देवी सकेतड़ी में होगी। इसके बाद 3 सितंबर को माता मनसा देवी मंदिर में दर्शनों के बाद वे पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में खिलाड़ियों से मिलेंगे। 10:50 मिनट पर रेस्ट हाउस में ही भाजपा और जजपा नेताओं से मिलेंगे। 12 बजे मंत्रिमंडल की बैठक एमएलए फ्लैट नंबर 51 में होगी। इसके बाद अगले दिन वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम में आगे फेरबदल भी संभव है, लेकिन दो दिन के प्रवास में नड्डा कार्यकर्ताओं से संवाद में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed