फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jewelery and cash stolen from Devi temple and Goga Jahar Veer's medi

Panchkula News: देवी मंदिर और गोगा जाहर वीर की मेड़ी से जेवर और नकदी चोरी

Sun, 17 Dec 2023 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from Devi temple and Goga Jahar Veer's medi
कालका। नगर परिषद वार्ड नंबर-25 के अंतर्गत गांव हकीमपुर से माता बडोगल देवी मंदिर और गोगा जाहर वीर की मेड़ी से नकदी, जेवर समेत अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पार्षद रवि चौधरी ने बताया कि माता बडोगल देवी मंदिर और गोगा जाहर वीर की मेड़ी में रात को ताले तोड़कर चोरी की गई। घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह ग्रामीण मंदिर में रोजाना की तरह माथा टेकने पहुंचे। मंदिर और गोगा मेड़ी के ताले टूटे हुए थे। माता के मंदिर का समान इधर-उधर बिखरा था। मंदिर से माता का हार, चांदी के कांटे, चार जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी अंगूठिया, चांदी के कंगन, बाऊसरी, नाक, आंखें, मुकुट, शिवलिंग का नाग चोरी हो गया था। मंदिर में लगे कैमरे की तार निकली थी। गुल्लक से 15000 रुपये की नकदी भी चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed