{"_id":"698f95e2dbbf22f5740f417f","slug":"jat-heroes-memorial-college-rohtak-became-the-winner-in-the-hockey-championship-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-132912-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हॉकी चैंपियनशिप में जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज रोहतक बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हॉकी चैंपियनशिप में जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज रोहतक बना विजेता
विज्ञापन
बरवाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरवाला की ओर से नवदीप स्टेडियम, नरवाना में आयोजित हरियाणा स्टेट इंटर कॉलेज हॉकी चैंपियनशिप का समापन हो गया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में जाट कॉलेज रोहतक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राय सोनीपत हरियाणा को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में जाट कॉलेज रोहतक ने केएम राजकीय महाविद्यालय को 3-2 दो से पराजित किया। तृतीय स्थान स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सोनीपत हरियाणा को मिला। समापन समारोह अवसर पर माननीय सेशन जज पंचकूला जगदीप लोहान मुख्य अतिथि थे। डॉ. अंजना लोहान, प्राचार्या एसडी महिला महाविद्यालय विशिष्ट अतिथि रहीं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच ने आयोजन समिति, कोच, निर्णायक मंडल, सहयोगी स्टाफ तथा सभी प्रतिभागी टीमों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।