फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jain, district sought by Ram B-Class Facility

जैन, जिले राम ने मांगी बी क्लास सुविधा

Tue, 24 Sep 2013 02:06 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 24 Sep 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
 करनाल के कंबोपूरा के पूर्व सरपंच करम सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पूर्व मंत्री ओपी जैन व पूर्व सीपीएस जिले राम शर्मा ने जेल में बी क्लास सुविधाएं मांगी हैं। सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी दायर की और कहा कि वे दोनों एमएलए हैं और इंकम टैक्स जमा कराते हैं।
विज्ञापन



इस ग्राउंड पर पंजाब जेल मैनुअल के तहत उन्हें जेल में बी क्लास सुविधा दी जाए। बता दें कि बी क्लास में अन्य अपराधियों से अलग रखा जाता है। अच्छा खाना मिलता है और सोने के लिए लकड़ी का बेड।
विज्ञापन


आरोपियों ने अंबाला जेल से पंचकूला कोर्ट में पेशी पर आने के लिए अलग वाहन मुहैया कराने के लिए भी कोर्ट में अर्जी दी। दोनों अर्जियों पर कोर्ट ने सीबीआई का पक्ष जानने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। वहीं, सोमवार को आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी भी कोर्ट से मुहैया कराई गई।


गौरतलब है कि 07 जून, 2011 में करनाल के गांव कंबोपुरा के सरपंच करम सिंह की मौत के मामले मेें सीबीआई ने अगस्त 2013 को चार्जशीट फाइल कर दी थी।

इसमें पूर्व मंत्री ओपी जैन, सीपीएस जिले राम शर्मा और राजिन्दर को करम सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बताया था। हालांकि, पहले इसे हत्या का मामला बताया जा रहा था।

कंबोपुरा के पूर्व सरपंच ने तीन युवकों को नौकरियां दिलवाने के लिए पूर्व मंत्री और सीपीएस को करीब 12 लाख रुपये दिए थे। जब, तीनों को नौकरी नहीं मिली तो करम सिंह ने यह रकम लौटाने की मांग की।


सीबीआई के मुताबिक इस वजह से ही पूर्व सरपंच ने आत्महत्या की और इस कदम को उठाने के लिए मजबूर करने का तीनों पर आरोप है। चार्जशीट में यह बात भी सामने आई पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान पूर्व मंत्री और सीपीएस ने झूठे बयान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed