फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jail-based arms smuggling network busted, three booked

Panchkula News: जेल से चल रहे हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन पर केस

Tue, 30 Sep 2025 08:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 30 Sep 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Jail-based arms smuggling network busted, three booked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। सिटी पुलिस द्वारा शहर में अमन और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए लगातार कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब पुलिस ने जेल से चल रहे हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में थाना डी डिवीजन में केस दर्ज किया गया है। उक्त नेटवर्क अमृतसर की केंद्रीय जेल के अंदर से चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों और जेल में बंद आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सीआईए स्टाफ अमृतसर सिटी पुलिस को सूचना मिली थी अर्जुन सिंह निवासी तकिया चंदन शाह नजदीक दुर्गियाना तीर्थ और प्रदीप मिश्रा निवासी राम गली नजदीक दुर्गियाना तीर्थ हथियारों की तस्करी करते हैं। आरोपी विदेश से भेजे हथियारों को बाॅर्डर से उठाकर अपराधियों को सप्लाई करते हैं। दोनों आरोपी हथियारों की तस्करी जेल में बंद अपराधी और गैंगस्टर सूरज निवासी नजदीक रेलवे फाटक नूरे शाह इस्लामाबाद के इशारे पर कर रहे हैं। सूरज इस समय अमृतसर की जेल में बंद है और आरोपी अर्जुन सिंह का साला है। वह हत्या के केस में जेल में बंद है। वह जेल से मोबाइल फोन पर पूरा नेटवर्क चला रहा है। इस सूचना के आधार पर थाना डी डिवीजन में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed