{"_id":"6afa177e87e4182d700a2455","slug":"jagrit-brahmin-sabha-election-campaign-candidates-reaching-out-door-to-door-panchkula-news-c-87-1-pan1010-143736-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जागृत ब्राह्मण सभा के चुनाव प्रचार, घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जागृत ब्राह्मण सभा के चुनाव प्रचार, घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी
विज्ञापन
पंचकूला। जागृत ब्राह्मण सभा पंचकूला के लंबे समय से लंबित चुनावों की घोषणा के बाद ब्राह्मण समाज में चुनावी हलचल तेज हो गई है। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में धर्मवीर शर्मा पैनल को दीपक चुनाव चिह्न मिला है।
इस पैनल से महासचिव पद के लिए नीरज पाराशर, उपप्रधान पद के लिए शैलेश शर्मा, संयुक्त सचिव पद के लिए तरुण दत्त शर्मा और वित्त सचिव पद के लिए राम निवास शर्मा चुनाव मैदान में हैं। पैनल के सभी उम्मीदवार एक ही चुनाव चिह्न दीपक पर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव चिह्न मिलने के बाद पैनल के सदस्य घर-घर जाकर सभा के सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं और समर्थन मांग रहे हैं। नीरज पाराशर ने बताया कि रविवार को उनकी पूरी टीम ने जनसंपर्क अभियान चलाया।
धर्मवीर शर्मा ने बताया कि उनका पैनल सभा के संस्थापकों के नियमों और आदर्शों को फिर से स्थापित करने के उद्देश्य से चुनाव लड़ रहा है। उनका लक्ष्य जागृत ब्राह्मण सभा, समाज और भगवान परशुराम भवन की उन्नति और विकास के लिए काम करना है। संवाद