फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   IPS Pankaj Nain appointed as OSD Khelo India

आईपीएस पंकज नैन खेलो इंडिया के ओएसडी नियुक्त

Sat, 27 Feb 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
IPS Pankaj Nain appointed as OSD Khelo India
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आईपीएस अधिकारी पंकज नैन को खेल एवं युवा मामले विभाग में खेलो इंडिया का ओएसडी नियुक्त किया है। उनके नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। नैन तीसरे आईपीएस अफसर हैं, जिन्हें सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनसे पहले परिवहन विभाग में प्रधान सचिव व आयुक्त पद पर आईपीएस अधिकारी तैनात हैं। वहीं, शुक्रवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों का दल मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिला। इस दौरान हरियाणा में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया गेम्स के लिए हरियाणा सरकार सर्वश्रेष्ठ प्रबंध करेगी। दल ने बताया कि खेलों के संबंधित प्रबंधकों ने अपने-अपने आयोजन स्थलों के साथ ही उपलब्ध बुनियादी ढांचे एवं उपकरणों का निरीक्षण किया है। खेल मंत्री संदीप सिंह व विभाग के निदेशक एसएस फुलिया ने बताया कि तैयारियों को लेकर हुई बैठक में खेल मैदानों से संबधित सभी सूचियों का आदान-प्रदान किया गया। खेल मैदानों में किए जाने वाले सुधारों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed