फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Investigate vehicles and suspicious people thoroughly by blockade: Police Commissioner

नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध लोगों की गहनता से जांच करें : पुलिस कमिश्नर

Sun, 12 Mar 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Investigate vehicles and suspicious people thoroughly by blockade: Police Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। जिले के नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कानून व्यवस्था को लेकर सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, क्राइम ब्रांच प्रभारियों और यातायात इंचार्जों के साथ शनिवार को बैठक की। पुलिस कमिश्नर ने कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर कार्रवाई की समीक्षा कर सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपराध और अपराधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाएं। उन्होंने आदेश दिए कि सभी थाना प्रभारी क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त और नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों और वाहनों की गहनता से जांच करे। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों पर पैनी नजर रखे। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी थाना और क्राइम ब्रांच प्रभारियों को अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करों, जुआरियों, अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ईगल एप का प्रयोग करके आरोपियों की हिस्ट्री देखकर उन पर सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई अपराधिक घटना होने के बारे कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करें। जिन भी स्थान से वाहन चोरी होने की शिकायत मिल रही है उन सभी स्थानों को चिन्हित कर वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाएं। इसके साथ ही साइबर संबंधी अपराधों पर भी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करें। मीटिंग में डीसीपी पंचकूला सुमेर प्रताप सिंह, एसीपी विजय कुमार नैहरा, एसीपी सुरेंद्र कुमार यादव, एसीपी किशोरी लाल, थाना प्रभारी सेक्टर-5 सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-7 हरिराम, थाना प्रभारी सेक्टर-14 योगविंद्र सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-20 अरुण कुमार, थाना प्रभारी चंडीमंदिर ललित कुमार, थाना प्रभारी रायपुररानी निर्मल सिंह, थाना प्रभारी पिंजोर हरविंद्र सिंह, थाना प्रभारी कालका अजीत कुमार, साइबर थाना प्रभारी राजेश कुमार, महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान, क्राइम ब्रांच-19 के इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह, क्राइम ब्रांच सेक्टर -26 इंस्पेक्टर मोहिन्द्र सिंह, डिटेक्टव स्टाफ पंचकूला इंस्पेक्टर सतबीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed