फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   International level park being built with Rs 35 crores, there will also be an open air theater

Panchkula News: 35 करोड़ से बना रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का पार्क, ओपन एयर थियेटर भी होगा

Mon, 28 Oct 2024 03:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
International level park being built with Rs 35 crores, there will also be an open air theater
पंचकूला सेक्टर 24 में चल रहा मल्टी फीचर पार्क का काम।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-24 में तैयार हो रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का मल्टी फीचर्ड पार्क नेचर और फन का एहसास दिलाएगा। घग्गर पार्क सेक्टर-23 से 28 तक के लोगों को अक्तूबर 2025 से पंचकूला के टाउन पार्क पर छोटे आयोजनों के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह पार्क टाउन और वाटर बॉडी पार्क सहित निर्झर वाटिका के मिक्स कल्चर जैसा विकसित किया जा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा मल्टी फीचर्ड पार्क बनाया जा रहा है। घग्गर पार बसे सेक्टरों के लिए यह बहुत बड़ी परियोजना है। आठ एकड़ में विकसित होने वाले पार्क में कुल 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। यह पार्क सेक्टर-23 चौक से सेक्टर-25 की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर बन रहा है। पार्क से सड़क का लेवल काफी ऊंचा है। इस कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को यह अपनी तरफ आकर्षित करेगा। इसमें लगाई जाने वाली रंग-बिरंगी लाइटें पार्क की सुंदरता में चार-चांद लगाएगी। ढांचागत निर्माण के अलावा पार्क में बागवानी पर भी करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें उम्दा नस्लों के फूल और पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पार्क को सुंदर बनाने के लिए आकर्षक फव्वारे भी लगाए जाएंगे। निर्माण के बाद जो जगह खाली बचेगी वहां घास लगाई जाएगी।

पार्क में मिलेंगी ये सुविधाएं
पार्क के अंदर म्यूजिकल फाउंटेन, फुटपाथ के साथ फुटपाथ लैंप, लोगों की सुविधा के लिए जॉगिंग ट्रैक तैयार किया गया है। ट्रैक के साथ-साथ स्पीकर भी लगाने की योजना है, जिनमें धीमी आवाज में गाना बजता रहेगा। लोगों के बैठने के लिए बेंच और रेन सेंटर भी मौजूद होंगे। पार्क में लाइटिंग का विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं, ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले और कैंटीन आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन




काम फाइल स्टेज पर, दो फेज का पूरा, तीसरे का जल्द होगा शुरू
मल्टी फीचर्ड पार्क के पहले फेज का काम पूरा हो गया है। इसमें 7.5 करोड़ रुपये से पार्किंग, चारदीवारी, फुटपाथ और टायलेट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे फेज में अब 9.5 करोड़ रुपये से ओपन एयर थियेटर, ओपन एयर कैफे और फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जल्द तीसरे फेज का काम शुरू होगा। इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इसमें 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें वाटर फॉल, फाउंटेन, कुक वाच का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मल्टी फीचर्ड पार्क का काम 2025 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। दो फेज का काम पूरा कर लिया गया है। तीसरे फेज के लिए 10 करोड़ का एस्टीमेट तैयार है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। - एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed