फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions to QRT to remain deployed to maintain smooth traffic system

Panchkula News: ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए क्यूआरटी को तैनात रहने के निर्देश

Fri, 08 Nov 2024 02:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Instructions to QRT to remain deployed to maintain smooth traffic system
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए क्यूआरटी को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला ट्रैफिक इंस्पेक्टर रामकरण सिंह ने क्यूआरटी में तैनात राइडर को निर्देश दिया कि हाईवे पर ट्रैफिक जाम हटवाने के लिए तुरंत वाहन सभी जगह तैनात किए जाएं। सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाए। अगर यातायात नियमों की अनदेखी की जाए तो इसका तुरंत चालान काटा जाना चाहिए। हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा होने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति से निपटेगी। इसके अलावा अपराधों की रोकथाम को लेकर अलग-अलग स्थानों पर क्यूआरटी राइडर ज्यादातर रात के समय लगातार पेट्रोलिंग करेगी ताकि किसी प्रकार की कोई असामाजिक गतिविधि उत्पन्न ना हो।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर रामकरण ने सेक्टर -14 में सभी क्यूआरटी व राइडरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि अगर कोई वाहन चालक किसी प्रकार से यातायात के नियमों की अवहेलना करता है तो उसकी फोटो क्लिक पर चालान प्रक्रिया के माध्यम से चालान के लिए भेजा जाए। यातायात के नियमों की अवहेलना करके कार या बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों, ट्रिपल राइडिंग, अंडर एज ड्राइविंग, बिना हेलमेट, लेन ड्राइविंग, गलत दिशा में ड्राइविंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने और गलत जगह पार्किंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करें और दोनों तरफ देखकर ही सड़क पार करें। मीटिंग के दौरान सूरजपुर ट्रैफिक इंचार्ज उप निरीक्षक बिजेन्द्र सांगवान ने मीटिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के समय सभी जरूरी उपकरणों जैसे रिफ्लैक्टर, जैकेट व वॉकी टॉकी सेट के साथ मौजूद रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed