{"_id":"6a4424eeeb67ca6bab002ed9","slug":"inspection-of-the-womens-police-station-instructions-issued-for-the-speedy-disposal-of-pending-complaints-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138159-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला थाना का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला थाना का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे के निर्देश
विज्ञापन
डीसीपी अमरिंदर सिंह ने रिकॉर्ड, मालखाना और हवालात की जांच की, पुलिस कर्मियों को संवेदनशील व्यवहार की नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को सेक्टर-5 स्थित महिला पुलिस थाना का औपचारिक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित शिकायतों और मामलों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। साथ ही थाना रिकॉर्ड, मालखाना, हवालात और सरकारी हथियारों की स्थिति का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने थाना परिसर का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। रिकॉर्ड रूम में रखे रजिस्टरों और दस्तावेजों की जांच की तथा लंबित शिकायतों व विवेचनाधीन मामलों की प्रगति रिपोर्ट देखी। उन्होंने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकें।
डीसीपी ने थाना में रखे सरकारी हथियारों के रखरखाव और सुरक्षा प्रबंधों की जांच की। इसके अलावा हवालात और मालखाना का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा रिकॉर्ड के रखरखाव की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ शालीन, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना जरूरी है।
निरीक्षण के अंत में डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, पेशेवर कार्यशैली अपनाने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।