फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Inspection ; Instructions to complete the work of Sector-19 underpass, overbridge by November 30, Panchkula Mayor Kulbhushan Goyal inspected with councilors and officials

निरीक्षण ; 30 नवंबर तक सेक्टर-19 अंडरपास, ओवरब्रिज का काम पूरा करने के निर्देश, पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल ने पार्षदों और अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

Tue, 24 Aug 2021 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Inspection ; Instructions to complete the work of Sector-19 underpass, overbridge by November 30, Panchkula Mayor Kulbhushan Goyal inspected with councilors and officials
पंचकूला। मेयर कुलभूषण गोयल ने पीडब्ल्यूडी, रेलवे, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों को 30 नवंबर तक सेक्टर-19 रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने पार्षदों और अधिकारियों के साथ सोमवार को इसका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से रेलवे लाइन के दोनों ओर ओवरब्रिज खड़ा कर दिया गया है। अब इसे रेलवे द्वारा खड़े पिलरों से जोड़ा जाना है। अभी रेलवे की तरफ से काफी काम किया जाना है, जिसमें तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

अंडरपास में पानी की निकासी का प्रबंध किया जाना है। इसके लिए नगर निगम, एचएसवीपी और पीडब्ल्यूडी को तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। कुलभूषण गोयल ने कहा कि लोगों को यह अंडरपास और ओवरब्रिज समर्पित करने से पहले सभी कमियों को दूर किया जाए। काम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुलभूषण गोयल ने पिछले दिनों बिजली निगम को रेलवे लाइन के पास से बिजली के खंभे हटवाने के लिए कहा था, जोकि अब हटवा दिए हैं। पिछले दिनों वार्ड नंबर-8 के पार्षद हरेंद्र मलिक भी मेयर कुलभूषण गोयल से अंडरपास और ओवरब्रिज के निर्माण के संबंध में मिले थे और विभिन्न मुद्दे उनके समक्ष रखे थे।
विज्ञापन

अंडरपास में पानी इकट्ठा न हो, इसके लिये एक टो वॉल (हंप) बनाई जाएगी, जिससे पानी सीधा अंदर नहीं जाएगा। साथ ही एक संपवैल का निर्माण कर दिया जाएगा, ताकि पानी सीधा जमीन में चला जाएगा। बरसाती पानी की निकासी के लिए नगर निगम द्वारा ड्रेनेज का सिस्टम पक्का किया जाएगा। पानी के लिए बड़ी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिसे बड़े नाले तक बिछाकर सीधा पानी छोड़ा जाएगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने सभी अधिकारियों को कहा कि आपसी तालमेल से आरयूबी और आरओबी का काम 30 नवंबर तक पूरा कर दें। लोगों को कोई भी रास्ता ना होने के कारण काफी घूमकर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल ने सख्त हिदायत दी कि अंडरपास को शुरू करने से पहले पानी की निकासी का पूरा प्रबंध किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर पार्षद जय कौशिक, सुरेश वर्मा, सुनीत सिंगला, राकेश वाल्मिकी, भाजपा नेता उमेश सूद, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अमित मलिक, एचएसवीपी के एक्सईएन अमित राठी, नगर निगम के एक्सईएन संजीव गुप्ता, रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed