{"_id":"5f1db3cf8ebc3ea072615c50","slug":"information-related-to-trust-associated-with-congress-on-ed-s-demand-vij-panchkula-news-pkl3826550190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- ईडी की मांग पर जुटा रहे कांग्रेस से जुड़े ट्रस्ट की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- ईडी की मांग पर जुटा रहे कांग्रेस से जुड़े ट्रस्ट की जानकारी
Mon, 27 Jul 2020 09:33 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कांग्रेस को चीन से मिले चंदे के बाद राज्य में प्रॉपर्टी की जांच शुरू हुई है। ईडी ने जानकारी मांगी थी कि क्या राजीव गांधी ट्रस्ट को कोई जमीन दी गईं है। राज्य सरकार इसकी जानकारी जुटाकर देगी। उन्होंने कहा कि तथ्य जांच के बाद पता चलेंगे।
विज्ञापन
विज पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदुस्तान को अपमानित कर रही है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पी. चिदंबरम सभी हिंदुस्तान को अपमानित करना चाहते है। ये चीन की बल्ले-बल्ले करना चाहते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने डंके की चोट पर कह दिया था कि हिंदुस्तान की एक इंच जमीन पर भी किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। उसके बाद भी ये इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। विज ने कहा कि कांग्रेस को अपना पक्ष हिंदुस्तान की जनता के सामने रखना चाहिए कि ये हिंदुस्तान के साथ हैं या चीन के साथ।
विज्ञापन