फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Infection rate 0 in Barnala, graph dropped by 1% in 18 districts too

बरनाला में संक्रमण दर 0, 18 जिलों में भी 1 फीसदी से गिरा ग्राफ

Mon, 05 Jul 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Infection rate 0 in Barnala, graph dropped by 1% in 18 districts too
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण को लेकर पंजाब से अब राहत भरी खबर आ रही है। राज्य की चार महीने में 13 फीसदी पहुंची संक्रमण दर गिरकर 0.39 फीसदी पर पहुंच गई है। बरनाला जिले में संक्रमण की दर जीरो दर्ज की गई है। सूबे के 18 जिलों में भी संक्रमण दर का ग्राफ 1 फीसदी से नीचे गिर गया है। मोहाली और मानसा में अभी हालात थोड़े खराब हैं, यहां 1 फीसदी से अधिक दर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना की दूसरी लहर फरवरी के मध्य में शुरू हो गई थी। मई में हालात अधिक खराब हो गए थे और राज्य की संक्रमण दर 13 फीसदी तक पहुंच गई थी। हालांकि अब लगभग चार महीने के बाद पंजाब में कोरोना को लेकर हालात सामान्य होने लगे हैं। कुल 22 में 18 जिलों में संक्रमण दर 1 फीसदी से नीचे पहुंच गई है। बरनाला में 0 फीसदी संक्रमण की दर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राज्य के सुधरते हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 90 फीसदी तक कंटेनमेंट जोन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन को बंद कर दिया है। अस्पतालों में भी हालात सामान्य होने लगे हैं। अधिकांश अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं और सर्जरी की सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तसर जेल कंटेनमेंट जोन घोषित
मुक्तसर की जिला जेल में कुछ कैदियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने जेल परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसके अलावा राज्य में अभी तीन माइक्रो कंटेनमेंट जोन संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed