फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Industries will be able to buy electricity from the open market, no wheeling charges will be levied.

Panchkula News: उद्योग ओपन मार्केट से खरीद सकेंगे बिजली, नहीं लगेंगे व्हीलिंग चार्ज

Mon, 27 Apr 2026 10:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Industries will be able to buy electricity from the open market, no wheeling charges will be levied.
चंडीगढ़। पंजाब में बिजली कटों की समस्या से आमजन के साथ-साथ उद्योग भी बहुत बुरी तरह से जूझ रहे हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने से कामकाज काफी प्रभावित हो रहा है जिसका असर उत्पादन पर पड़ रहा है। स्थानीय के साथ-साथ विदेशी ऑर्डर भी समय पर पूरे करने में खासी दिक्कतें आ रही हैं। इसी के मद्देनजर उद्योग शाम 6 से सुबह 6 बजे तक ओपन मार्केट से बिजली खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए सरकार दो माह तक बतौर प्रोत्साहन व्हीलिंग चार्ज व क्राॅस सब्सिडी में छूट देगी। मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि बिजली कटों के वर्तमान हालात देखते हुए उद्योगों को ओपन मार्केट से बिजली खरीद की छूट दी गई है। थर्मल प्लांटों में कोयला भी 25 से 40 दिन का पर्याप्त पड़ा है।
विज्ञापन

पंजाब में लगभग 15 लाख एमएसएमई इकाइयां हैं जो औद्योगिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और विस्तार की बड़ी क्षमता रखती हैं। वस्त्र, साइकिल, होजरी, ट्रैक्टर, खेल उपकरण, ऑटो कंपोनेंट्स और चमड़ा उद्योग जैसे क्षेत्रों में ये इकाइयां कुल एमएसएमई का 99.7 प्रतिशत हैं। ये इकाइयां औद्योगिक कार्यबल के 65 प्रतिशत को रोजगार देती हैं और पंजाब के औद्योगिक उत्पादन में 78 प्रतिशत का योगदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे में लुधियाना, अमृतसर, बटाला, जालंधर, मंडी गोबिंदगढ़ और मोहाली जैसे शहरी केंद्र औद्योगिक और व्यावसायिक विकास के प्रमुख इंजन हैं। पंजाब से करीब 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक के उत्पाद विदेशों में निर्यात किए जा रहे हैं। इस वक्त ये सभी उद्योग बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। इसी के मद्देनजर सरकार ने उद्योगों को ओपन मार्केट से बिजली खरीदने के लिए प्रोत्साहन देने का फैसला लिया है।

70 नए सब स्टेशन तैयार हो रहे
मंत्री अरोड़ा ने बताया कि सूबे में 70 नए सब-स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। मौजूदा 200 सब-स्टेशनों का अपग्रेडेशन, 8,000 वितरण ट्रांसफार्मरों (डीटी) की स्थापना/अपग्रेडेशन, ओवरलोडिंग से संबंधित समस्याओं को कम करने के लिए 688 फीडरों को पहले ही डी-लोड किया जा चुका है। लगभग 41,000 नए डीटी स्थापित किए गए हैं और 8,380 का अपग्रेडेशन किया गया है। सात नए 66 केवी सब-स्टेशन चालू किए गए हैं और 82 पावर ट्रांसफार्मर पूरी तरह पूर्ण किए जा चुके हैं।
इस साल बढ़ी खपत

तारीख साल 2025 साल 2026 (मांग मेगावाट में)
10 अप्रैल 9561 7722
17 अप्रैल 9000 9985
21 अप्रैल 9301 10249
24 अप्रैल 10419 11472
25 अप्रैल 10715 12025
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed