फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Industrial area: Tax of Rs 70 crore every month, in return the gift of clogged sewers, garbage heaps and waterlogging

औद्योगिक क्षेत्र : हर माह 70 करोड़ का टैक्स, बदले में जाम सीवर, कूड़े के ढेर और जलभराव की सौगात

Wed, 06 Dec 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Industrial area: Tax of Rs 70 crore every month, in return the gift of clogged sewers, garbage heaps and waterlogging
22 हजार कामगार के अलावा उद्योगपति और स्थानीय लोग रहते हैं परेशान, बिना बारिश रहता है जलभराव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 बदहाल है। औद्योगिक क्षेत्र से सरकार को हर माह 70 करोड़ का राजस्व जाता है, बदले में सीवर जाम, कूड़े के ढेर, टूटी सड़कें और जगह-जगह जलभराव की समस्या से यहां के लोगों का सामना रोजाना होता है। यहां की करीब 900 फैक्टरियों में 22500 मजदूर और अन्य लोग काम करते हैं। चरमराई व्यवस्था की वजह से इन सब लोगों को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट में लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर बताईं। उद्योगपतियों का भी कहना है कि भारी टैक्स देने के बावजूद औद्योगिक क्षेत्र समस्याओं से घिरा हुआ है। फेज-2 में हमेशा सीवर जाम रहता है। टूटी सड़कों की वजह से वाहन चालक अकसर हादसों का शिकार होते हैं। विभागों और जनप्रतिनिधियों को बताने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण औद्योगिक क्षेत्र बीमारी का घर बनकर रह गया है। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में सीवर का पानी प्लांट नंबर-18 से लेकर अन्य जगह पर भरा रहता है। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इस कारण कामगार और उद्यमियों को बदबू भरे वातावरण में परेशानी होती है। संक्रामक बीमारी का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


टैक्स की तरह सुविधाएं दी जाएं
पंचकूला के उद्यमियों को सुविधाएं दिए जाने के केवल दावे किए जा रहे हैं। इस कारण परेशानी हो रही है। सीवर पूरी तरह से डैमेज है। इसके लिए प्रशासन, एचएसवीपी सहित सभी जगह आवाज उठाई जा चुकी है। अभी तक कुछ नहीं हुआ है। - राकेश गर्ग, जनरल सेक्रेटरी, पंचकूला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर और रोड गली की मरम्मत करवाई जाए
दोनों औद्योगिक क्षेत्र में रोड गली और सीवर की मरम्मत करवाई जाए, जिससे कि रोड पर गंदा पानी नहीं आए। हमारी मांग हमेशा मीटिंग में हमेशा रही है। इसके बाद भी इस पर कोई काम नहीं किया गया है। इससे उद्यमियों को लगातार परेशानी हो रही है। इसका निदान निकालने की कोई बात नहीं हो पाई है। - सीबी गोयल, उद्यमी

संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है
सीवर और पाइपलाइन जाम होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में आने वाले अभयपुर में सफाई नहीं होने के कारण डायरिया, हैजा और चिकनगुनिया जैसी बीमारी फैल चुकी है। संक्रामक बीमारी कभी भी दोबारा फैल सकती है। इसलिए सीवर और पानी की सफाई समय पर की जाए। -अरूण ग्रोवर, चेयरमैन, पंचकूला चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

नगर निगम को अभी औद्योगिक क्षेत्र दिया गया है। अभी तक यह एचआईआईडीसी के अंतर्गत आता था। यहां की समस्या का काम हम जल्द संबंधित विभागों के साथ मिलकर करेंगे। इसमें सभी सीवर लाइन और पानी की लाइन सहित कूड़ा उठाने का काम किया गया है। - कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला नगर निगम


जहां भी औद्योगिक क्षेत्र में सीवर जाम होने की समस्या है। इसे जल्द चेक करवाकर ठीक कराएंगे। एचएसवीपी की ओर से इसे लेकर काम किया जा रहा है। - एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी


औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में जहां भी सीवर जाम है। इसे ठीक कराया जाएगा। अगर किसी उद्यमी को इस तरह की परेशानी है तो वह सीवर जाम की फोटो भेजें। इसे तुरंत ठीक कराएंगे। - ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed