फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   India's pride was enhanced by a dance drama based on Lord Narasimha in Indonesia

Panchkula News: इंडोनेशिया में भगवान नरसिंह पर आधारित नृत्य नाटिका से बढ़ाया भारत का गौरव

Mon, 13 Oct 2025 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
India's pride was enhanced by a dance drama based on Lord Narasimha in Indonesia
पंचकूला। सेक्टर-15 के भवन विद्यालय के 10वीं के छात्र भारत गुप्ता ने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय और देश का नाम रोशन किया है। आयोजन 8 अक्तूबर को आईएसआ. यूनिवर्सिटी बाली में संपन्न हुआ। इस महोत्सव में वॉशिंगटन डीसी, कैलिफोर्निया (अमेरिका), मलयेशिया, लंदन, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और भारत सहित कई देशों से आए प्रसिद्ध कलाकारों और नृत्य संस्थानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भरत गुप्ता ने भगवान नरसिंह पर आधारित 30 मिनट की शास्त्रीय नृत्य नाटिका प्रस्तुत दी। इसका निर्देशन और नृत्य-रचना बेंगलुरु के प्रसिद्ध शास्त्रीय नर्तक डॉ. संजय ने किया था। इस मनमोहक प्रस्तुति को दर्शकों ने खड़े होकर तालियों से सम्मान दिया। कार्यक्रम के दौरान, भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए सीनेटर डॉ. आई गुस्ती महेंद्र प्रताप ने उन्हें रॉयल पैलेस की ओर से सम्मान पत्र और स्वर्ण मुद्रा प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed