{"_id":"695592db8611b5b0a401d59d","slug":"indian-snowshoe-team-leaving-for-italy-felicitated-panchkula-news-c-87-1-pan1010-131166-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इटली रवाना होने वाली भारतीय स्नोशू टीम का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इटली रवाना होने वाली भारतीय स्नोशू टीम का सम्मान
विज्ञापन
पंचकूला। इटली में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्नोशू प्रतियोगिता–सियास्पोलाडा 2026 में भाग लेने जा रही भारतीय स्नोशू रनिंग टीम के सम्मान में बुधवार को सेक्टर-12 स्थित द भारत स्कूल में किट वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को आवश्यक खेल किट प्रदान की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह में चितकारा विश्वविद्यालय के उप निदेशक गौरव पुंडीर मुख्य अतिथि थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में रोटरी क्लब ऑफ ट्राइसिटी पंचकूला एवं श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश बंसल, कैरम एसोसिएशन हरियाणा के सचिव नरेश शर्मा निशु, द भारत स्कूल के अधिकारी, और स्नोशू फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आबिद खान व उपाध्यक्ष हरीश कुमार शामिल रहे।
10 सदस्यीय भारतीय टीम इटली के फोंडो शहर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम में शामिल खिलाड़ी हैं: मुजामिल हुसैन मीर, अक्षिर सिंह कुश, करण शर्मा, अंशुमान बोपराय, अंकित खोखर, अंजुम चौधरी, धानी मल्होत्रा और आशना चौधरी। टीम अधिकारियों के रूप में आबिद खान और हरीश कुमार खिलाड़ियों के साथ जाएंगे।
विज्ञापन
सियास्पोलाडा प्रतियोगिता को दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी स्नोशू प्रतियोगिता माना जाता है, जिसमें 15 से अधिक देशों की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता पिछले पांच दशकों से लगातार आयोजित हो रही है और भारत की यह दूसरी भागीदारी है।
मुख्य अतिथि गौरव पुंडीर और अन्य अतिथियों ने कहा कि स्नोशू रनिंग अत्यंत कठिन और सहनशक्ति वाला खेल है, जिसमें अनुशासन और दृढ़ संकल्प की अहम भूमिका होती है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय टीम इटली में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी। स्नोशू फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने भी टीम को शुभकामनाएं दी और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।