फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Independence Day: 450 policemen will be deployed at 19 nakas, the routes going towards the parade ground will remain closed

स्वतंत्रता दिवस : 19 नाकों पर 450 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, परेड ग्राउंड की तरफ आने-जाने वाले रूट रहेंगे बंद

Mon, 14 Aug 2023 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Independence Day: 450 policemen will be deployed at 19 nakas, the routes going towards the parade ground will remain closed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। दिन में करीब 450 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा के मद्देनजर परेड ग्राउंड के चारों तरफ 10 अस्थाई नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा जिले में नौ स्थायी बार्डर नाकों पर भी कड़ी निगरानी की जाएगी। सुरक्षा को लेकर 12 पुलिस पीसीआर, 25 पुलिस राइडर, 25 पुलिस क्यूआरटी और 19 आपातकालीन वाहन (डॉयल 112) अलर्ट पर रहेंगे।
पुलिस की विशेष कोंबिग व एंटी सबोटाज टीम द्वारा समारोह के आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीआईपी आगमन के मद्देनजर परेड ग्राउंड सेक्टर-5 की तरफ सभी आने जाने वाले रूट बाधित रहेंगे। परेड ग्रांउड की तरफ आने-जाने वाले मार्ग ट्रैफिक लाइट सेक्टर 4/5, ट्रैफिक लाइट 9/10 और हैफेड चौक की तरफ से आने जाने वाले परेड ग्रांउड की तरफ जाने वाले रूट का प्रयोग ना करें।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड के चारों तरफ धारा-144 होगी लागू

डीसीपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर सेक्टर-5 परेड ग्राउंड के चारों तरफ एक किलोमीटर के दायरे में 14 अगस्त की शाम 7 से 15 अगस्त की दोपहर 1 बजे तक पांच या उसे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया है। किसी प्रकार का हथियार जैसे लाठी, तलवार, कुल्हाड़ी, गंडासी लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल और अन्य लोक सेवकों, विकलांग व्यक्तियों द्वारा लाठी ले जाने पर लागू नहीं होंगे। इसके अलावा परेड ग्राउंड की तरफ ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राई सिटी में पुलिस ने चलाया ज्वाइंट ऑपरेशन

डीसीपी ने बताया कि ट्राई सिटी पुलिस ने आपस में मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया हुआ है। इस ऑपरेशन के तहत सभी होटल, कैफे, रेस्टोरेंट को चेक किया जा रहा है। होटल संचालकों को हिदायत भी दी जा रही है कि किसी प्रकार का कोई संदिग्ध व्यक्ति हो तो उसके बारे तुरंत पुलिस को सूचना दें। डीसीपी ने लोगों से अपील कि है कि अगर किसी प्रकार की कोई लावारिश वस्तु या संदेहजनक व्यक्ति हो तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को या डॉयल 112 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed