{"_id":"578521c54f1c1b081b13de14","slug":"independance-day-independance-day-celebration-panchkula-administration-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, बच्चों के लिए प्रशासन का बड़ा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, बच्चों के लिए प्रशासन का बड़ा ऐलान
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : amar ujala file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीसी गरिमा मित्तल ने मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए। डीसी ने कहा कि अबकी बार समारोह में भाग लेने वाले सभी स्कूली बच्चों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि जो कर्मचारी व अधिकारी अपने स्तर पर अच्छा कार्य करते हुए अन्य सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों के नाम भिजवाएं ताकि उन्हें सम्मानित किया जा सके।
उन्होंने हुडा और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समारोह स्थल के साथ-साथ उससे लगती सड़कों की साफ-सफाई का कार्य भी सुनिश्चित करें। हुडा बागवानी के कार्यकारी अभियंता एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समारोह स्थल के मुख्य द्वार को आकर्षक व सुंदर बनाएं। स्टेज की सजावट के अतिरिक्त ग्राउंड में चारों ओर सजावट के लिए झंडों का भी उचित प्रबंध करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे पुलिस उपायुक्त के प्रतिनिधि से तालमेल कर परेड ग्राउंड के चारों ओर बैरिकेड लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परेड ग्राउंड में चारदीवारी के साथ पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों का प्रबंध करें।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को फुल ड्रेस में होगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों की रिहर्सल नियमित कराएं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, नगराधीश ममता शर्मा, डीआरओ धीरज चहल, एसीपी मनीष सहगल, जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।