{"_id":"60ad58368ebc3efbd1476ab7","slug":"inauguration-friends-room-started-for-better-coordination-between-police-and-public-mitra-room-started-in-sector-20-panchkula-police-station-16-facilities-will-be-available-pkl-office-news-pkl4145254116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभारंभ : पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल के लिए मित्र कक्ष शुरू, सेक्टर-20 पंचकूला थाने में मित्र कक्ष की शुरुआत हुई, 16 सुविधाएं मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभारंभ : पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल के लिए मित्र कक्ष शुरू, सेक्टर-20 पंचकूला थाने में मित्र कक्ष की शुरुआत हुई, 16 सुविधाएं मिलेंगी
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल और भय रहित समन्वय स्थापित करने के लिए सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मित्र कक्ष बनाया है। उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि लोगों को एक ही छत के नीचे 16 प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन दी जाएंगी। इसके साथ ही पीड़ित के मोबाइल पर ही उसकी शिकायत से संबंधित कार्रवाई की पूरी जानकारी लगातार मिलती रहेगी।
हरियाणा में लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं मुहैया करवाने के मद्देनजर पुलिस मित्र कक्ष जिला रोहतक और करनाल में इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसी आधार पर पुलिस थाना सेक्टर-20 पंचकूला में भी मित्र कक्ष की शुरुआत की जा चुकी है। इसी तरह जल्द ही थाना सेक्टर-14 और मनसा देवी कांप्लेक्स में भी मित्र कक्ष बनाए जाएंगे। पंचकूला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मित्र कक्ष में शिकायतों का पंजीकरण, गुमशुदा प्रापर्टी, साइबर कैफे जांच, होटल रजिस्ट्रेशन, सामुदायिक मेलजोल समूह में पुलिस की भागीदारी लेने जैसी सुविधाएं निशुल्क और तत्काल उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इसी तरह से चरित्र प्रमाण पत्र, कर्मचारी नियुक्ति की जांच, जागरण व अन्य कार्यक्रम आयोजन करने की अनुमति, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट लेना, प्रदर्शन या धार्मिक यात्रा निकालने की अनुमति लेना, घरेलू सहायता जांच, किराएदार की जांच करवाना जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।