फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Inauguration: 800 colorful lights will be installed on eight squares from Rs 42 lakh

आगाज : 42 लाख रुपये से आठ चौकों पर लगेंगी 800 रंग-बिंरगी लाइटें

Sat, 23 Oct 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Inauguration: 800 colorful lights will be installed on eight squares from Rs 42 lakh
पंचकूला। नगर निगम ने शहर के आठ चौकों को रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस प्रोजेक्ट पर नगर निगम कुल 42 लाख रुपये खर्च करेगा। पहले चरण में दीपावली से पहले शहर के आठ चौकों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगेंगी, जो शहरवासियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। यह जानकारी मेयर कुलभूषण गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि आठ चौकों पर 800 से ज्यादा लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन

नगर निगम की योजना के मुताबिक शहर के हर चौक पर 100 रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर की फाइनेंशियल एंड टेक्निकल बिड भी ओपन हो चुकी है। इससे पहले सभी चौकों पर लगे पेड़-पौधे रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित होंगे। वही, चंडीगढ़ की तरफ से पंचकूला में एंट्री प्वाइंट को सुंदर बनाने का काम भी शुरू करवा दिया गया है। एंट्री प्वाइंट से सेक्टर-7 और 18 की डिवाइडिंग रोड पर डेकोरेटिव ग्रिल लग चुकी है। चंडीगढ़ से पंचकूला में एंट्री पर बने गेट को सुंदर बनाने का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस एंट्री गेट पर भी रंग-बिरंगी लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम शहर को सुंदर बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है और निगम का प्रत्येक कर्मचारी इसके लिए मेहनत कर रहा है। निगम की पिछली हाउस मीटिंग में यह पास किया गया था कि शहर के आठ के आठ चौक को सजाया जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए डेकोरेटिव लाइट्स का टेंडर अलॉट किया गया था और टेंडर में फाइनेंशिल बिड भी खुल चुकी है। टेंडर लेने वाली पार्टी को कहा गया है कि दिवाली से पहले कम से कम चार मुख्य चौक को लाइटों से सजाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed