{"_id":"60edf3008ebc3ebc8904efb9","slug":"in-raipurrani-bullets-were-fired-at-two-brothers-going-home-by-car-narrowly-survived-pkl-office-news-pkl4199987180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुररानी में कार से घर जा रहे दो भाइयों पर चलाईं गोलियां, बाल- बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुररानी में कार से घर जा रहे दो भाइयों पर चलाईं गोलियां, बाल- बाल बचे
विज्ञापन
रायपुररानी। सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर कार से घर आ रहे दो भाइयों पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। गाड़ी के शीशे में गोली लगने से शीशा टूटकर साहिल की आंख में लग गया। घायल हालत में उसे पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शिव कुमार व साहिल छाबड़ा गाड़ी में से घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जब वह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक पहुंचे तभी बाइक पर आ रहे अज्ञात हमलावरों ने दो से तीन फायर किए। वहीं, पुलिस को अभी तक गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ।
पांच साल पहले भी दुकान पर चली थी गोली
ज्ञात रहे कि लगभग पांच वर्ष पहले भी इन्हीं भाईयों की छोटा त्रिलोकपुर चौक के नजदीक स्थित मोबाइल शॉप पर गोली चली थी। इसे लेकर पुलिस उसे पुरानी रंजिश का भी मामला मान सभी तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही डिटेक्टिव इंचार्ज ने टीम सहित सभी सभी मुख्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।