फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In Jan Samvad, CM summoned officials for answers regarding the bad roads of the city.

Panchkula News: जनसंवाद में शहर की बदहाल सड़कों के बारे में सीएम ने अधिकारियों से जवाब किया तलब

Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
In Jan Samvad, CM summoned officials for answers regarding the bad roads of the city.
पंचकूला। बारिश से पहले जर्जर हुई सड़कों का हाल सितंबर तक ठीक नहीं होने से शहरवासी बेहाल हैं। नगर निगम और एचएसवीपी को शिकायत पर शिकायत देकर थके लोगों ने बदहाल सड़कों का फर्रा सीएम तक पहुंचा दिया। सीएम ने पूछ लिया कि टेंडर लगाने के बाद काम शुरू कराने की अवधि कितने दिन की होती है। मैं जिन सड़कों के टेंडर तीन-चार माह पहले हो चुके हैं, उनकी बात कर रहा हूं। घबराकर आयुक्त सचिन गुप्ता बोले जल्द काम शुरू करवा देंगे। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि डेट लाइन तय कर रिपोर्ट जल्द भेजें। सेक्टर-5 में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जब सीएम ने शहर की बदहाल सड़कों का फर्रा निकालकर पढ़ना शुरू किया तो नगर निगम और एचएसवीपी के अधिकारियों को सांसें अटक गईं। सीएम ने अतिव्यस्त सड़कों की बदहाली का जिक्र किया तो अधिकारी एक दूसरे का मुंह देखने लगे। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या जवाब दें। बचाव में नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा 54 करोड़ की लागत से पंचकूला शहर की सड़कें बनाई जाएंगी। कुछ का टेंडर लगा दिया, कुछ अभी पाइप लाइन में हैं। निगम के अधिकारियों की निष्क्रियता का हाल यह है कि कई सड़कों का टेंडर हुए तीन-चार माह हो चुका है, लेकिन मरम्मत का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


एचएसवीपी के अधिकारी बच गए
पंचकूला शहरी क्षेत्र में कुछ सड़कें अभी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास हैं। इसमें तवा चौक सेक्टर-10 पंचकूला से फायर ब्रिगेड कार्यालय सेक्टर-5 तक है। इस स्लीप रोड का काम एचएसवीपी के पास है। इसकी री-कारपेटिंग एचएसवीपी ने करनी है। इसका एस्टीमेट तैयार कर अप्रूवल के लिए आला अधिकारियों को भेजा गया है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन



टेंडर को मिली मंजूरी, करीब चार माह से सड़कों में बढ़ रहे गड्ढे
- शालीमार चौक से माजरी चौक तक टूटी सड़क (करीब 500 मीटर तक सड़क टूटी)
- सिंहद्वार कालका-शिमला रोड (करीब 300 मीटर तक सड़क टूटी)
- गांव महादेवपुर, सकेतड़ी, मानव कालोनी व भैंसा टिब्बा (इन गांवों की सभी सड़कें टूटी हुई हैं)
- सेक्टर-16 से गांव बुढ़नपुर तक की सड़क (करीब 800 मीटर सड़क टूटी)
- सेक्टर-25/26 आंबेडकर चौक से सेक्टर-27 तक नगर निगम पंचकूला (900 मीटर सड़क टूटी)
- तवा चौक सेक्टर-10 पंचकूला से फायर ब्रिगेड कार्यालय सेक्टर-5 तक (करीब 500 मीटर स्लीप रोड टूटी)
- सीआईडी मोड़ सेक्टर-19 पंचकूला से रेलवे पुल तक (करीब 500 मीटर सड़क टूटी है)
- सेक्टर-19 से कालका-जीरकपुर रोड तक (करीब 800 मीटर सड़क टूटी है)

जल्द होगी सड़कों की रि-कारपेटिंग
सेक्टर-16 और 17, 7 के बी और सी रोड की सड़कों का टेंडर लगाया गया है। इसका फाइनेंशियल बिड खुलने वाला है। इन सड़कों का साढ़े चार करोड़ की लागत से रि-कारपेटिंग किया जाएगा। यह जानकारी पार्षद रीतू गोयल ने दी। पंचकूला की सड़कों की रि-कारपेटिंग पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह जानकारी एससी विजय गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि जल्द सड़कों की रि-कारपेटिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed