{"_id":"64989beb5a1d018a8d0c2115","slug":"in-an-attempt-to-cross-by-swimming-a-young-man-drowned-in-the-boom-of-ghaggar-pkl-office-news-c-87-1-spkl1032-1554-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तैर कर पार करने की कोशिश में घग्गर के उफान में बहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तैर कर पार करने की कोशिश में घग्गर के उफान में बहा युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपिंजौर।
अमरावती के समीप गांव ढालुवाल का एक युवक घग्गर के उफान में बह गया। युवक के साथियों ने बताया कि दीनदयाल की उम्र करीब 21 साल है। वह घग्गर को तैरकर पार करना चाहता था। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
उसके साथी पूरन ने बताया कि दीनदयाल, धांधू, कृष्णा समेत चार लोग मजदूरी का काम करते हैं। रविवार को चारों मजदूरी करने गए थे, परंतु बारिश की वजह से काम नहीं मिलने पर वे वापस अपने घर ढालुवाल आ रहे थे। पूरन ने बताया कि जब वे घग्गर नदी के इस पार थे तो दीनदयाल ने सभी से कहा कि नदी को तैर कर पार करते हैं।पूरन ने बताया कि उसने और उसके साथियों ने मना कर दिया कि वे नदी को तैरकर पार नहीं कर सकते। उन्होंने दीनदयाल को भी रोका परंतु उसने तेज उफान में छलांग लगा दी। दीनदयाल ने बचने की कोशिश की परंतु वह खुद को बचा नहीं पाया और तेज बहाव में बह गया। अमरावती चौकी के इंचार्ज जिले सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक पानी में बह गया है। पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है। परंतु अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।